आदिवासी परिवार का बेटा अब बनेगा छग का सीएम, यहां जानिए विष्णुदेव साय के बारे में खास बातें
उन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में 87,604 वोट लेकर कांग्रेस के यूडी मिंज को हराया था
By News Desk
On
Photo: eci.gov.in
रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा ने विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति जता दी है। साय कुनकुरी सीट से विधायक हैं।
उन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में 87,604 वोट लेकर कांग्रेस के यूडी मिंज को हराया था। मिंज को 62,063 वोट मिले थे। इस तरह दोनों के बीच 25,541 वोटों का फासला था।कुनकुरी सीट पर विष्णुदेव का जादू ऐसा चला कि कांग्रेस उम्मीदवार के अलावा कोई भी 2,000 वोटों का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि 2,531 वोट नोटा को पड़े थे।
विष्णुदेव आदिवासी परिवार से आते हैं। उनका जन्म जशपुर में हुआ था। उनके माता-पिता खेती करते थे।
विष्णुदेव ने साल 2020 से 2022 तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
वे रायगढ़ से लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर 1990 से शुरू किया था, जब मौजूदा छग अविभाजित मप्र का हिस्सा था।
विष्णुदेव ने साल 1999 से 2014 तक रायगढ़ का चार बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया था।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


