मोदी का आरोप- कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मप्र पर कब्जा जमाना चाहती है

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के बड़वानी में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया

मोदी का आरोप- कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मप्र पर कब्जा जमाना चाहती है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है

बड़वानी/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के बड़वानी में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है। आज बड़वानी आया हूं, तो मैं सबसे पहले मध्य प्रदेश भाजपा को बधाई देना चाहता हूं। मप्र भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है। यह आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, गरीबों को नया संबल देने वाला है। यह संकल्प पत्र आप सभी को मजबूत जिंदगी देने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहती है, वह करके दिखाती है। आप लिखकर रख लीजिए, आपसे किए हुए सारे वादे पूरे होंगे और यह मोदी की गारंटी है। पंद्रह नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस है। यह भाजपा सरकार का गौरव है कि इस पुण्य दिन को हमें जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया। जिस आदिवासी समाज की कांग्रेस ने कभी परवाह नहीं की ... उस समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के ये चुनाव सिर्फ भाजपा ​और कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। ये चुनाव मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने वाले चुनाव हैं। कांग्रेस के नेता हैं, जो मप्र को अंधेरे कुएं में धकेलने के जिम्मेदार हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा है, जो मप्र को अंधकार से निकाल कर लाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मप्र पर कब्जा जमाना चाहती है। आप छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए, कैसे कांग्रेस की काली कमाई से कमाए गए नोटों के ढेर हर रोज निकल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा चुनाव चल रहा है, अनेक जगह पर मुझे जाना है, लेकिन कल दिवाली मनाने मैं सीमा पर देश के जवानों के पास चला गया। चुनाव के आखिरी दिन हैं, लेकिन दो दिन के बाद मैं झारखंड, भगवान बिरसा मुंडा के गांव में अपना मत्था टेकने जा रहा हूं। ये हमारी प्राथमिकताएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने वोट देकर मोदी को मजबूत बनाया, देश की सरकार मजबूत बनाई, अब मोदी जब दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज को मिलता है, हाथ मिलाता है तो 140 करोड़ देशवासी मेरे साथ खड़े होते हैं और देश की जय-जयकार होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों के अनुभव कहते हैं- जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है। और जहां-जहां कांग्रेस की फिर सरकार बनी है, वहां समृद्ध राज्य भी संकटों में घिर गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की एक और पहचान है, जो युवाओं को समझनी जरूरी है। जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां अपराध चरम पर पहुंच जाते हैं। कांग्रेस सरकार में दंगे-फसाद आम हो जाते हैं। कांग्रेस सरकार में बहनों-बेटियों के साथ अत्याचार चरम पर पहुंच जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे-तैसे कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मप्र के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। सोने का महल देने का वादा करेगी और फिर कहेंगे कि आलू से सोना निकालूंगा, फिर बनाऊंगा। लेकिन सत्ता मिलते ही कांग्रेस आपको भूल कर लूट का कारोबार शुरू कर देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की बातों और वादों पर आज कोई भरोसा नहीं कर रहा है। इसका कारण है ट्रैक रिकॉर्ड। कांग्रेस ने 60 साल तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक सरकार चलाई, लेकिन इस दौरान उसने आदिवासियों का न विकास किया और न ही मान-सम्मान दिया। जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, तब हमारे आदिवासी भाइयों को उनके हक का मान सम्मान मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' इस दिसंबर में समाप्त हो रही थी। लेकिन मैंने संकल्प लिया कि दिसंबर में योजना बंद नहीं करूंगा, पांच साल के लिए और बढ़ा दूंगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के नाम पर सिर्फ अपने लोगों की तिजोरी भरी है। भाजपा ने कपास हो, गेहूं हो, सोयाबीन हो, ऐसी फसलों का एमएसपी भी लागत का दो गुना दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले बड़वानी को निमाड़ का पेरिस कहा जाता था। भाजपा सरकार अब इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। अगर यहां गलती से भी रोड़े अटकाने वाली कांग्रेस को मौका मिला तो ये मुझे काम करने नहीं देंगे। ये सारे रोड ब्लॉक कर देंगे और मैं भी आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा, तो ऐसे लोगों को बीच में मत आने देना।

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया चुनावी हलफनामा मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विधायक कनीज़ फातिमा को नोटिस जारी किया
Photo: twitter.com/MlaKaneezfatima
बेंगलूरु: मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री से अशोभनीय हरकत के आरोपी के बारे में हुआ नया खुलासा
विपक्षी दलों ने सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो बहुत बड़ी आबादी तकलीफों में न रहती: मोदी
राजस्थान: बालकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर क्या कहा?
आयकर विभाग ने ओडिशा डिस्टिलरी समूह पर छापेमारी तेज की, निकला नोटों का पहाड़!
मोदी को डराया, धमकाया या मजबूर नहीं किया जा सकता: व्लादिमीर पुतिन
मजबूत होती अर्थव्यवस्था, 10 वर्षों के परिवर्तनकारी सुधार ... इसलिए दुनिया को भारत से उम्मीदें: मोदी