आबकारी नीति मामला: 'आप' सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया

मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए

आबकारी नीति मामला: 'आप' सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया

ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी

नई दिल्ली/दक्षिण भारत/भाषा। दिल्ली में आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी ने धन शोधन मामले के संबंध में संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे थे। सांसद से पूछताछ भी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए।

सिंह (51) ‘आप’ से राज्यसभा सदस्य हैं। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद
Photo: twitter.com/drramansingh
गांव के पंच, निर्विरोध सरपंच, 4 बार लगातार सांसद; ऐसा है विष्णुदेव साय का सियासी सफर
छग के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में अमित शाह ने पहले ही दे दिए थे ये संकेत
आदिवासी परिवार का बेटा अब बनेगा छग का सीएम, यहां जानिए विष्णुदेव साय के बारे में खास बातें
हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
अनुच्छेद 370 निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगा उच्चतम न्यायालय
मायावती ने अपना 'उत्तराधिकारी' घोषित किया