राजस्थान: भाजपा ने चुनाव प्रबंधन व संकल्प पत्र समिति बनाई
पार्टी की 'प्रदेश संकल्प पत्र समिति' के संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे
By News Desk
On
इस समिति में 25 सदस्य हैं
जयपुर/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति व संकल्प पत्र समिति गठित की है।
पार्टी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पार्टी की 'प्रदेश संकल्प पत्र समिति' के संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। इस 25 सदस्यीय समिति में राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी व किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को सह संयोजक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को बनाया गया है। इस समिति में 25 सदस्य हैं।
राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 11:31:23
Photo: qatar embassy 'X' account


