एलओसी पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई में 2 आतंकवादी ढेर
संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई
By News Desk
On
एक रक्षा प्रवक्ता ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है
पुंछ/जम्मू/दक्षिण भारत। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार देर रात पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। वहीं, इस दौरान दो आतंकवादियों को भी मार गिराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। ये पंक्तियां लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।इस संबंध में जानकारी देते हुए व्हाउट नाइट कोर ने ट्वीट किया, पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन बहादुर। पुंछ सेक्टर में बीती रात सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। दो घुसपैठिए मारे गए।
बताया गया कि यह अभियान रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को शुरू किया गया था। इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 10:40:11
Photo: @IRIMFA_SPOX X account


