भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले जगदीश शेट्टार कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं?
अब तक शेट्टार को 14,705 वोट मिल चुके हैं
By News Desk
On
भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगीनकई 22,201 वोट पा चुके हैं
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे हुब्बली-धारवाड़ मध्य सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार खड़े हुए।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक शेट्टार को 14,705 वोट मिल चुके हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगीनकई 22,201 वोट पा चुके हैं। इस तरह शेट्टार 38.45 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार 58.05 प्रतिशत वोटों पर कब्जा जमा चुके हैं।चूंकि अभी मतगणना चल रही है, इसलिए ये आंकड़े बदलेंगे, लेकिन इससे शेट्टार समर्थकों में निराशा जरूर है।
इस सीट से आम आदमी पार्टी के विकास सोप्पिन 113 वोट हासिल कर चुके हैं। 295 वोट नोटा को मिल चुके हैं।
About The Author
Latest News
03 Mar 2026 11:42:49
Photo: @khamenei_ir X account


