जहां भी लोग शांति व प्रगति चाहते हैं, सबसे पहले कांग्रेस को बाहर कर देते हैं: मोदी

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मुदबिद्री में जनसभा को संबोधित किया

जहां भी लोग शांति व प्रगति चाहते हैं, सबसे पहले कांग्रेस को बाहर कर देते हैं: मोदी

मोदी का आरोप- कांग्रेस की पूरी राजनीति 'बांटो और राज करो' पर आधारित है

मुदबिद्री/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के मुदबिद्री में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता और बजरंगबली के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि मैं शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस 'सबका साथ और सबका विकास' का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प कर्नाटक को देश में नंबर-1 बनाना है। कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। इसे मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। दूसरी तरफ कांग्रेस रिटायरमेंट के नाम पर ... भाजपा के विकास कार्यों को नाकाम करने के नाम पर वोट मांग रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन का आदेश मेरे सर आंखों पर। आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने। 

कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को ... दिल्ली में जो उनका 'शाही परिवार' बैठा है, उसका नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं, वे कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों, आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है ... विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है ... तुष्टीकरण को बढ़ाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जहां भी लोग शांति और प्रगति चाहते हैं, वे सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शांति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती। अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति 'बांटो और राज करो' पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का यह खौफनाक चेहरा देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है।जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनियाभर में घूम-घूमकर देश को बदनाम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक देश की स्टार्टअप क्रांति को मजबूत कर रहा है। कर्नाटक के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अब धन और मूल्य निर्माता बन रहे हैं! हम ब्रिटेन को भी पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, जिसने दो शताब्दियों तक हम पर शासन किया था।

आपके समर्थन के बिना यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव नहीं होती; और तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए, मुझे आपकी और सहायता की आवश्यकता है! भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के लिए आपको भाजपा को वोट देने की जरूरत है। कर्नाटक ने भाजपा की डबल-पावर, डबल-इंजन सरकार को बहाल करने का दृढ़ संकल्प लिया है!

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद
Photo: twitter.com/drramansingh
गांव के पंच, निर्विरोध सरपंच, 4 बार लगातार सांसद; ऐसा है विष्णुदेव साय का सियासी सफर
छग के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में अमित शाह ने पहले ही दे दिए थे ये संकेत
आदिवासी परिवार का बेटा अब बनेगा छग का सीएम, यहां जानिए विष्णुदेव साय के बारे में खास बातें
हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
अनुच्छेद 370 निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाएगा उच्चतम न्यायालय
मायावती ने अपना 'उत्तराधिकारी' घोषित किया