लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ

आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के एजेंडे में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है

लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ

Photo: MYogiAdityanath FB Page

लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि अगले विधानसभा चुनावों में लोग समाजवादी पार्टी का हमेशा के लिए सफाया कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के एजेंडे में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
यहां मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों के सम्मान समारोह और कैशलेस हेल्थकेयर कार्ड वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी प्राइमरी स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। 
 
मुख्यमंत्री ने मिड-डे मील रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, दुर्घटना की स्थिति में 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज और साड़ियों के लिए दी जाने वाली राशि को 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए करने की घोषणा की।

आदित्यनाथ ने कहा, 'यह काम पहले भी किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में गरीब कभी कोई मुद्दा नहीं रहे।'

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'आपने आज सपा प्रमुख का बयान ज़रूर पढ़ा होगा।'

'बबुआ ने कहा कि हमारे परिवार के सभी सदस्य सांसद हैं, और इसीलिए सपा एकजुट बनी हुई है। इसके बावजूद, लोग अगले (विधानसभा) चुनाव में इसे हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।'

बता दें कि अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा के सांसदों ने पार्टी नहीं छोड़ी, क्योंकि उनके परिवार के पांच सदस्य सांसद हैं, जबकि कई अन्य मुस्लिम और पक्के समाजवादी हैं।

आदित्यनाथ ने सपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अपने परिवारों के फ़ायदे के लिए ग़रीबों का शोषण करते हैं, राज्य को लूटते हैं और उसे गुंडों का अड्डा बना देते हैं।

उन्होंने कहा, 'ये लोग गरीबों की ज़मीन पर कब्ज़ा करते थे, बेटियों की सुरक्षा से समझौता करते थे और कोई भी सुरक्षित नहीं था। रोज़ दंगे और झड़पें होती थीं।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर