यह कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है: नड्डा
जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में चुनावी जनसभा को संबोधित किया
By News Desk
On

'धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है'
चिक्कमगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है। समय पर सही फैसले करते हैं तो सही परिणाम आते हैं। डबल इंजन का मतलब है, जो नीति मोदी भेजते हैं, उसे जमीन पर येडियुरप्पा और बोम्मई क्रियान्वित करते हैं।
नड्डा ने कहा कि हमारे एससी भाइयों को 2% अतिरिक्त आरक्षण दिया गया, आदिवासी भाइयों को 4% का अतिरिक्त आरक्षण मिला, वोक्कालिगा को 2% का आरक्षण मिला, लिंगायत भाइयों को 2% का आरक्षण मिला। आज सिद्दरामैया और डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम यह आरक्षण वापस लेंगे और धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है।नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई है। डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। वे जमानत पर हैं। ऐसे भ्रष्ट नेताओं को सत्ता न देना सुनिश्चित करें। वे राज्य, देश को नष्ट कर देंगे।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की फैक्ट्री है। इसलिए 'कमल' को ही चुनें और विकास को चुनें।
About The Author
Latest News

13 Jul 2025 16:49:05
Photo: @RajeevRC_X X account