विधानसभा चुनाव: कर्नाटक के दो तटीय जिलों में 10 नामांकन पत्र खारिज

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है

विधानसभा चुनाव: कर्नाटक के दो तटीय जिलों में 10 नामांकन पत्र खारिज

सुलिया में नौ नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुरूप पाए गए

मेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में से शुक्रवार को दक्षिण कन्नड़ जिले में सात और उडुपी में तीन नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
दक्षिण कन्नड़ में 72 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जबकि उडुपी में निर्धारित प्रारूप के अनुसार मिले नामांकन पत्रों की संख्या 39 थी।

शुरुआत में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में क्रमश: 109 और 88 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। मेंगलूरु उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में एक और मेंगलूरु दक्षिण, मेंगलूरु और बंटवाल निर्वाचन क्षेत्रों में दो-दो नामांकन पत्र खारिज हुए।

उडुपी में कुंडापुर निर्वाचन क्षेत्र से शंकर अंकदाकट्टे और करकाला निर्वाचन क्षेत्र से उदयकुमार एम और दयानंद शेट्टी के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

बेल्तांगढी में 10, मुदबिद्री में नौ, मेंगलूरु शहर उत्तर में 12, मेंगलूरु शहर दक्षिण और मेंगलूरु में आठ-आठ, बंटवाल में छह, पुत्तूर में 10 और सुलिया में नौ नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुरूप पाए गए।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download