बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तर में ‘सर्वे ऑपरेशन’ के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम: अधिकारी

यह कार्रवाई मुंबई में आयकर विभाग के महानिदेशक द्वारा बीबीसी के तीन परिसरों में शुरू की गई थी

बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तर में ‘सर्वे ऑपरेशन’ के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम: अधिकारी

विभाग, लंदन मुख्यालय वाले सार्वजनिक प्रसारक और उसकी भारतीय शाखा के कारोबारी संचालन से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है

नई दिल्ली/भाषा। आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
बीबीसी द्वारा दो-भाग वाले वृत्तचित्र 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई।

यह पता चला है कि यह कार्रवाई मुंबई में आयकर विभाग के महानिदेशक द्वारा बीबीसी के तीन परिसरों में शुरू की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही सुबह 11 बजे अचानक से यह कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि बीबीसी के कर्मचारियों को परिसर के अंदर एक विशेष स्थान पर अपने फोन रखने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा कि विभाग, लंदन मुख्यालय वाले सार्वजनिक प्रसारक और उसकी भारतीय शाखा के कारोबारी संचालन से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है।

सूत्रों ने संकेत दिया कि जांच बीबीसी सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान के मुद्दों से जुड़ी है।

खबर फैलते ही मध्य दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित बीबीसी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में राहगीरों और मीडिया कर्मियों को देखा गया। मुंबई में बीबीसी का कार्यालय सांताक्रूज में है।

सर्वे के तहत, आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download