चेन्नई: इंडियन आर्टिज़न बाज़ार में छाए शिल्प और हस्तकला के रंग
यह 11 दिवसीय आयोजन 19 दिसंबर तक जारी रहेगा
By News Desk
On
यहां बहुत मजेदार गतिविधियां भी होंगी
चेन्नई/दक्षिण भारत। शिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी इंडियन आर्टिज़न बाज़ार के चौथे संस्करण का आगाज यहां तिरुवनमियुर स्थित सीईआरसी प्रदर्शनी ग्राउंड में हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह 11 दिवसीय आयोजन 19 दिसंबर तक जारी रहेगा।
प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक खुली रहेगी, जिसमें देशभर के कारीगरों और शिल्पकारों से सीधे एथनिक और समकालीन कला और शिल्प, कपड़े, हथकरघा साड़ियां, आभूषण, घर की सजावट, फर्नीचर और हस्तशिल्प संबंधी उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।इसके अलावा लखनऊ चिकनकारी, मणिपुरी मिट्टी के बर्तन, जोधपुरी जूतियां, कलमकारी प्रिंट, वॉल हैंगिंग, घर की सजावट के आइटम और विशेष रूप से त्योहारों और शादी के आगामी सीजन के लिए सामान प्रदर्शित होंगे।

सौ से ज्यादा स्टालों के साथ, इंडियन आर्टिज़न बाज़ार आपको खरीदारी का संपूर्ण अनुभव देगा। यहां आप कारीगरों से सीधे बातचीत भी कर सकते हैं और हर उत्पाद के पीछे की कहानी जान सकते हैं।
यहां इंडियन आर्टिज़न बाज़ार के अलावा, लाइव संगीत प्रदर्शन, वर्कशॉप और बहुत कुछ मजेदार गतिविधियां भी होंगी।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


