'वो' परिवारवाद लेकर आगे बढ़ते थे, हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं: नड्डा

जेपी नड्डा ने गुजरात के गढड़ा में जनसभा को संबोधित किया

'वो' परिवारवाद लेकर आगे बढ़ते थे, हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला

गढड़ा/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को गुजरात के गढड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात की धरती वीरों, समाज सुधारकों और सामाजिक आंदलनों से समाज को जाग्रत करने वाली धरती है। यहां राष्ट्र पुरुष भी पैदा हुए और यहां से देश की राजनीति को एक नई दिशा भी दी गई।

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि हम महात्मा गांधी के योगदान को नहीं भूल सकते। हम देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार साहब के योगदान को भी नहीं भूल सकते। आज भारत को आत्मनिर्भर बना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को भी नहीं भूल सकते।

नड्डा ने कहा कि गुजरात मॉडल केवल विकास का एक मॉडल नहीं है, बल्कि यह विकास की राजनीति की संस्कृति है और इस संस्कृति की गंगोत्री गुजरात है।

आज विकास और विकासवाद कांग्रेस को चारों खाने चित कर रहा है। वो परिवारवाद को लेकर आगे बढ़ते थे और हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने यहां की स्थानीय समस्याओं को समाप्त करने का काम किया है।

नड्डा ने कहा कि इस देश की स्थिति यह थी कि 70 साल से आम आदमी को मामूली से मामूली इलाज के लिए भटकना पड़ता था। आज इलाज के लिए 5 लाख रुपए सालाना का हेल्थ कार्ड मिल रहा है और यह किसी जाति के आधार पर नहीं, बल्कि गरीब लोगों को मिल रहा है। आज देश में गरीब का इलाज मुफ्त में हो रहा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी का सपना है कि इस देश में कोई भी बिना पक्की छत के नहीं रहेगा। हम ऐसी कल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज आप समझिए कि आपके वोट की क्या कीमत है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए