विश्वविद्यालय में लड़कियों के शौचालय में रिकॉर्डिंग के आरोपी छात्र पर मामला दर्ज

21 वर्षीय छात्र पर हाल में यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया था

विश्वविद्यालय में लड़कियों के शौचालय में रिकॉर्डिंग के आरोपी छात्र पर मामला दर्ज

छात्र ने सुधार नहीं किया और दो दिन बाद फिर से अपने कृत्य को दोहराया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र के खिलाफ लड़कियों के शौचालय में कथित तौर पर झांकने और उनका वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।

विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र पर हाल में यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी छात्र को पिछले दिनों शौचालय में झांकते हुए पकड़ा गया था और उसके द्वारा माफीनामा जमा करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

छात्र ने सुधार नहीं किया और दो दिन बाद फिर से अपने कृत्य को दोहराया। इस बार प्रबंधन ने मामला पुलिस को सौंपने का फैसला किया।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News