विश्वविद्यालय में लड़कियों के शौचालय में रिकॉर्डिंग के आरोपी छात्र पर मामला दर्ज
21 वर्षीय छात्र पर हाल में यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया था
By News Desk
On
छात्र ने सुधार नहीं किया और दो दिन बाद फिर से अपने कृत्य को दोहराया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र के खिलाफ लड़कियों के शौचालय में कथित तौर पर झांकने और उनका वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।
विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र पर हाल में यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।आरोपी छात्र को पिछले दिनों शौचालय में झांकते हुए पकड़ा गया था और उसके द्वारा माफीनामा जमा करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
छात्र ने सुधार नहीं किया और दो दिन बाद फिर से अपने कृत्य को दोहराया। इस बार प्रबंधन ने मामला पुलिस को सौंपने का फैसला किया।
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Dec 2025 10:05:08
कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर यहां...


