वेस्टइंडीज ने भारतीय महिला टीम को एक रन से हराया

वेस्टइंडीज ने भारतीय महिला टीम को एक रन से हराया

नार्थ साउंड/भाषा। सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया की अर्धशतकीय पारी भी भारतीय महिला टीम के काम नहीं आ सकी क्योंकि इसके बावजूद उन्हें आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के पहले वनडे में वेस्टइंडीज से एक रन से हार का मुंह देखना पड़ा।
भारतीय टीम को जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए प्रिया ने 107 गेंद में 75 रन की पारी के दौरान छह चौके जमाये जबकि शीर्ष में जेमिमा रोड्रिग्स ने 67 गेंद में 41 रन की पारी खेली।
लेकिन निचले क्रम से उन्हें सहयोग नहीं मिला जिससे टीम निर्धारित 50 ओवर में 224 रन पर आउट हो गयी और एक रन से चूक गयी। इससे पहले स्टेफनी टेलर ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने 91 गेंद में 94 रन की कप्तानी पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के लगाये।
सलामी बल्लेबाज नताशा मैकलीन ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 82 गेंद में 51 रन बनाये जिससे वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को सात विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर