‘टी20 में स्पिनरों की भूमिका अहम, शांतचित बने रहना जरूरी ’

‘टी20 में स्पिनरों की भूमिका अहम, शांतचित बने रहना जरूरी ’

राजकोट/भाषा। भारतीय आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का मानना है कि टी20 क्रिकेट में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है हालांकि इस छोटे प्रारूप में हर कोई उन्हें निशाना बनाना चाहता है। सुंदर ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की जीत के बाद यह बात कही। दोनों स्पिनरों युजवेंद्र चहल (28 रन देकर दो) और सुंदर (25 रन देकर दो) ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी और बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया।
सुंदर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में स्पिनरों की वास्तव में अहम भूमिका होती है क्योंकि वे गेंद की गति को नियंत्रित करते हैं। कई बार पिच से भी स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है। चहल ने 13वें ओवर में दो विकेट लिए जिससे भारत को बांग्लादेश को छह विकेट पर 153 रन पर रोकने में मदद मिली। भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल करके तीन मैचों की श्रृंखला बराबर करायी।
सुंदर ने कहा, यह सब छोटी छोटी चीजों को समझने से जुड़ा है जैसे बल्लेबाज किस क्षेत्र में आप पर शॉट मारने जा रहा है और इसी तरह की अन्य छोटी चीजें। निश्‍चित तौर पर चीजों को सरल बनाये रखना और शांतिचित बने रहना महत्वपूर्ण होता है। कुछ मैचों में आपकी गेंदों की धुनाई हो सकती है लेकिन खेल के इस प्रारूप में ऐसा होता है। सुंदर ने अपने सीनियर साथी चहल की तारीफ की और कहा कि हरियाणा का यह गेंदबाज किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह टी20 मैचों में बीच के ओवरों में विकेट लेना जानता है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर