कुलदीप को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी अवार्ड

कुलदीप को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी अवार्ड

नई दिल्ली। वर्ष २०१७ में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को चमत्कृत कर देने वाले भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को क्रिकइंफो अवार्ड्स के ११ वें संस्करण में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिला़डी के अवार्ड के लिए चुना गया है। कुलदीप का पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का धर्मशाला टेस्ट में था। कुलदीप ने वर्ष में २२.१८ के औसत से ४३ अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए और वह अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान ने कहीं आगे रहे जिन्होंने २५.३५ के औसत से ३४ विकेट लिए। क्रिकइंफो अवार्ड्स के ११ वें संस्करण की जूरी में इयान चैपल, कॉर्टनी वाल्श, रमी़ज राजा, डेरिल कुलिनन, अजित आगरकर और मार्क निकोलस जैसे दिग्गज शामिल थे। स्टीवन स्मिथ, नाथन लियोन, हीथर नाइट, फखर ़जमान और मोहम्मद आमिर २०१७ में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इस अवार्ड के विजेताओं में शामिल रहे। स्मिथ को भारत के खिलाफ पुणे में ऑस्ट्रेलिया की अप्रत्याशित जीत में शानदार १०९ रन बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजी पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने गाबा में सा़ढे आठ घंटे में बनाए गए अपने नाबाद १४१ और शाई होप के हेडिंग्ले में मैच विजयी शतक को पछा़डा। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन के ५० रन पर आठ विकेट सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उन्होंने भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बेंगलूरु के इसी टेस्ट में ४१ रन पर छह विकेट के प्रदर्शन को पीछे छो़डा।इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में विश्व कप विजेता बनाने वाली नाइट को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कप्तान का अवार्ड मिला। नाइट ने ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ, भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनाने वाले सरफराज अहमद को पछा़डा। यह पहली बार था जब महिला को इस वर्ग में नामित किया गया। दोनों एकदिवसीय अवार्ड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता पाकिस्तान के हिस्से में गए। जमान को भारत के खिलाफ फाइनल में नाबाद ११४ रन बनाने और मोहम्मद आमिर को १६ रन पर तीन विकेट के स्पैल के लिए क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी अवार्ड का सम्मान मिला।इन दोनों पाकिस्तानी खिलाडियों ने भारत के रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक और राशिद खान के वेस्ट इंडीज के खिलाफ सात विकेट के प्रदर्शन को पीछे छो़ड दिया। राशिद को इस वर्ष तीन अवार्ड के लिए नामित किया गया जो किसी खिला़डी के लिए सर्वाधिक था। उन्हें १८ रन पर सात विकेट के प्रदर्शन के लिए एसोसिएट गेंदबाजी अवार्ड मिला। ट्वंटी २० बल्लेबाजी अवार्ड एविन लुइस को उनके नाबाद १२५ रन के लिए मिला जो उन्होंने भारत के खिलाफ किंग्स्टन में बनाया जबकि ट्वंटी २० गेंदबाजी अवार्ड भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को बेंगलूरु में इंग्लैंड के खिलाफ २५ रन पर छह विकेट के प्रदर्शन के लिए मिला।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है