सिंधू का हांगकांग में शानदार सफर खत्म, खिताब गंवाया

सिंधू का हांगकांग में शानदार सफर खत्म, खिताब गंवाया

कोवलून। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिला़डी पीवी सिंधू का शानदार सफर निराशा के साथ समाप्त हुआ जब उन्हें रविवार को यहां ४००,००० डॉलर राशि की हांगकांग सुपर सीरीज की खिताबी भि़डंत में दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग के हाथों लगातार दूसरी हार का सामना करना प़डा। लगातार अपना पांचवां टूर्नामेंट खेल रही सिंधू का मैच से पहले ताइ के खिलाफ रिकार्ड ३-७ था लेकिन वह फिटनेस में कहीं भी कमतर नहीं दिखी और पूरे मैच के दौरान क़डी टक्कर देती रहीं, पर ४४ मिनट तक चले महिला एकल फाइनल में गत चैम्पियन से १८-२१, १८-२१ से हार गईं।इस सत्र के चार फाइनल्स में यह सिंधू की दूसरी हार है। वह विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई थी जबकि उन्होंने भारत और कोरिया में दो खिताब अपने नाम किए। शुरुआती गेम २१ मिनट तक चला जिसमें ताइ ने ३-० से ब़ढत बना ली थी, जिसके बाद सिंधू ने बेसलाइन पर पहला अंक जुटाया। हालांकि ताइ ने बेहतरीन स्ट्रोक और तेजी से ब़ढत ७-२ कर ली। सिंधू ने फिर रैलियों में दबदबा बनाना शुरू कर दिया और ताईवान की खिला़डी को नेट के करीब आने के लिए बाध्य किया। इस भारतीय ने शटल मुश्किल जगह पर देकर इस अंतर को कम कर ६-७ कर दिया।ताइ ने रिटर्न से एक अंक जुटाया और फिर डीप बैकहैंड कार्नर पर स्मैश से १०-७ से ब़ढत बना ली। ब्रेक तक ताईवान की खिला़डी ने तीन अंक की ब़ढत बनाई हुई थी।हालांकि ब्रेक के बाद ताइ ने दो असहज गलतियां की और सिंधू ने नेट के पास बैकहैंड रिटर्न पर अंतर १०-१३ कर लिया। लेकिन प्रतिद्वंद्वी ने दबदबा बनाते हुए इसे १६-१३ कर लिया। जल्द ही उसकी यह ब़ढत १८-१४ हो गई।सिंधू ने जल्द ही वापसी करते हुए १८-१८ से बराबरी हासिल की। अगली रैली में सिंधू के रैकेट का ्ट्रिरंग टूट गया और ताइ ने स्मैश लगाया जिससे भारतीय खिला़डी हताश हो गई। ताइ ने सिंधू के बैकहैंड पर एक और स्मैश लगाया जिससे वह गेम प्वाइंट पर पहुंच गई। इसके बाद ताइ ने वीडियो रैफरल पर पहला गेम अपने नाम किया, जिसमें उनकी शटल लाइन पर गिरी थी। दूसरे गेम में सिंधू और ताइ अंक जुटाते हुए ४-४ की बराबरी पर थी। इसके बाद दोनों ७-७ की बराबरी पर आ गई जिसके बाद ताइ ने वाइड शाट लगाया और वह एक रैफरल भी गंवा बैठी। सिंधू ने फिर बैकहैंड फ्लिक, फोरकोर्ट पर भ्रमित करने वाला रिटर्न और फिर स्मैश से अंक जुटाकर १०-७ की ब़ढत बना ली। वह ब्रेक तक दो अंक की ब़ढत बनाये थीं।हालांकि ब्रेक के बाद ताइ ने फिर दबदबा बना लिया। भारतीय खिला़डी ने रैफरल गंवा दिया जिससे ताइ १२-११ से आगे हो गई। जब स्कोर १३-१२ था तो सिंधू को लाइन जज ने वीडियो रैफरल नहीं दिया जिसके बाद इस भारतीय के हाथों से मैच निकल गया। सिंधू रैलियों को फिनिश करने में असफल रही जिससे विपक्षी खिला़डी १७-१२ से आगे हो गई।जल्द ही ताइ ने २०-१६ से ब़ढत बना ली। सिंधू ने दो मैच प्वाइंट बचाये लेकिन ताइ ने परफेक्ट ड्राप शाट से खिताब अपने नाम किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में