सानिया मिश्रित युगल, बोपन्ना पुरुष युगल में बाहर

सानिया मिश्रित युगल, बोपन्ना पुरुष युगल में बाहर

न्यूयार्क। भारत के लिए वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिली जुली शुरुआत रही। लिएंडर पेस और पूरव राजा की जो़डी ने पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि सानिया मिर्जा को मिश्रित युगल में और रोहन बोपन्ना को पुरुष युगल में हार का सामना करना प़डा। पेस और राजा ने सर्बिया के यांको टिप्सारेविच और विक्टर ट्रायकी को ६-१, ६-३ से हराया। दसवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और उरूग्वे के पाब्लो क्यूवास को ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता रह चुके फाबियो फोगनिनी और सिमोन बोलेली ने ५-७, ६-४, ६-४ से शिकस्त दी।सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिग को लात्विया की येलेना ओस्तापेंको और फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन के हाथों ७-५, ३-६, ६-१० से पराजय झेलनी प़डी। सानिया और डोडिग पहला सेट जीतने के बाद अपनी लय कायम नहीं रख पाए। युगल में बाहर होने के बाद बोपन्ना अब मिश्रित युगल में कनाडा की गैब्रियला डाबरोवस्की के साथ अपनी चुनौती रखेंगे जबकि सानिया और चीन की पेंग शुआई की चौथी सीड जो़डी महिला युगल के दूसरे दौर में अपनी चुनौती रखेगी। उन्होंने अपने पहला दौर का मैच आसानी से जीत लिया है। पुरुष युगल में दिविज शरण और आंद्रे बेजेमैन का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज ने ६-४, ६-४ से हराया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया