अभ्यास मैच से पहले ट्रेनिंग के लिए नहीं उतरे युवराज

अभ्यास मैच से पहले ट्रेनिंग के लिए नहीं उतरे युवराज

लंदन। अनुभवी खिला़डी के तौर पर चैंपियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम में शामिल दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह बीमार होने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले अभ्यास मैच से पूर्व टीम के साथ ट्रेनिंग सत्र में नहीं उतरे। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है और उससे पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं। भारतीय टीम ने शनिवार को यहां लार्ड्स मैदान पर ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया।ट्रेनिंग सत्र में कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी समेत अन्य खिलाि़डयों ने हिस्सा लिया लेकिन सिक्सर किंग बीमार होने के चलते इसमें हिस्सा नहीं ले सके। रिपोर्टों के अनुसार टीम प्रबंधन ने उम्मीद व्यक्त की है कि युवराज भले ही ट्रेनिंग में हिस्सा न ले पाए हों लेकिन उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पूर्व स्वस्थ होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्राफी के लिए रवाना होने से पहले कप्तान विराट ने कहा था कि धोनी और युवराज जैसे अनुभवी खिलाि़डयों के टीम में रहने से खिलाि़डयों का मनोबल ब़ढता है और यह आगामी टूर्नामेंट के लिए हमारे लिए काफी मददगार रहेगा। दोनों ही खिलाि़डयों को मैं कुछ भी निर्देश नहीं दे सकता। वे परिस्थियों के हिसाब से खुद को ढालने में सक्षम हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर