जील देसाई की नजरें युवा खेलों में दो स्वर्ण पर

जील देसाई की नजरें युवा खेलों में दो स्वर्ण पर

नई दिल्ली। भारत की जील देसाई की नजरें बहमास में चल रहे राष्ट्रमंडल युवा खेलों में दो स्वर्ण पदक हासिल करने पर टिक गई हैं। जील देसाई इन खेलों की टेनिस प्रतियोगिता में ल़डकियों के एकल वर्ग और मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंच गई हैं। जील मिश्रित युगल के फाइनल में सिद्धांत बंथिया के साथ पहुंची हैं। हालांकि सिद्धांत को ल़डकों के सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के हामिश स्टीवर्ट के हाथों ६-७, ५-७ से हार का सामना करना प़डा। वह अब कांस्य पदक के लिए साइप्रस के एलेफ्थेरिओस नेओस से खेलेंगे। विंबलडन जूनियर में प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची जील ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की इंडिडांना जेन स्पिंक को ६-०, ६-२ से हराया। उनका स्वर्ण पदक के लिए साइप्रस की एलि़जा ओमीरो से मु़काबला होगा। मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जील और सिद्धांत ने क़डे संघर्ष में वेल्स की जो़डी एली क्रॉस मॉर्गन और जेम्स मार्क स्टोरी को ७-६, ७-६ से हराया। स्वर्ण पदक के लिए भारतीय जो़डी का मु़काबला साइप्रस की जो़डी एलेफ्थेरिओस नेओस और एलि़जा ओमीरो से होगा। भारत ने समाओ के पिछले संस्करण में टेनिस में सभी तीन स्वर्ण जीते थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात