बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
On
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
देहरादून/भाषा। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु बंद कर दिए गए।
श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट शाम पांच बजकर तेरह मिनट पर बंद कर दिए गए।उल्लेखनीय है कि शीतकाल में बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण बदरीनाथ सहित सभी चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं तो अगले साल अप्रैल मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं। अन्य तीनों धामों, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही शीतकाल के लिए बंद किए जा चुके हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


