राशि के अनुसार चढ़ाएं गणपति को ये चीजें, दूर होंगे विघ्न और पूर्ण होंगी मनोकामनाएं

राशि के अनुसार चढ़ाएं गणपति को ये चीजें, दूर होंगे विघ्न और पूर्ण होंगी मनोकामनाएं

lord ganesha

बेंगलूरु। गणेश चतुर्थी (13 सितंबर, 2018) भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इस रोज गणपति को कई सामग्री चढ़ाई जाती हैं और विभिन्न भोग अर्पित किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, यदि राशि के अनुसार गणपति को सामग्री व भोग अर्पित किए जाएं तो अतिशुभ फल मिलता है। जानिए, आपकी राशि के अनुसार भगवान गणपति को कौनसी वस्तु करें अर्पित।

मेष
इस राशि के जातक भगवान गणपति को मिठाई के साथ दूर्वा अर्पित करें। पूजन में 11 या 21 दूर्वा चढ़ाने से कष्ट दूर होंगे।

वृष​
जिस जातक की वृष राशि है, वह गणपति को मोदक का भोग चढ़ाए और भक्तों में बांटे। यह उपाय सर्वश्रेष्ठ है।

मिथुन
यदि आपकी मिथुन राशि है तो गणपति को हरे रंग की मिठाई चढ़ाएं। हरा रंग आपके जीवन में शुभ समाचार लाएगा।

कर्क
भगवान गणपति की कृपा पाने के लिए इस बार उन्हें पीले रंग की मिठाई अर्पित करे। इससे वे प्रसन्न होंगे।

सिंह
आपकी राशि पर सूर्य का प्रभाव है, इसलिए आप गणपति को लाल अथवा सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं, कल्याण होगा।

कन्या
शुभ फल और सद्बुद्धि पाने के लिए गणपति के पूजन में हरी सामग्री और इसी रंग की मिठाई चढ़ाएं।

तुला
सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए आप गणपति को मोदक का भोग चढ़ाएं। इसके अलावा पीले रंग की मिठाई चढ़ाई जा सकती है।

वृश्चिक
जीवन में कर्मशक्ति और उत्साह के लिए भगवान गणपति को लाल रंग की मिठाई चढ़ाने से श्रेष्ठ फल मिलेगा।

धनु
विद्या, बुद्धि और विवेक की प्राप्ति के लिए आप गणपति को पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। इसी से वे प्रसन्न हो जाएंगे।

मकर
जीवन में आ रहे कष्टों के निवारण के लिए गणपति को नीले रंग की मिठाई का भोग चढ़ाने से कल्याण होगा।

कुंभ
इस राशि के जातकों को भी गणपति को नीले रंग के पुष्प और नीले रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए।

मीन
आप गणपति को पीले रंग की मिठाई और पीले वस्त्र भेंट करें। इससे बाधाओं का निवारण होकर शुभ फल मिलेगा।

ये भी पढ़िए:
– कौन हैं महाभारत के वीर बर्बरीक जिन्होंने कृष्ण को दिया था शीश का दान?
– यहां आज भी राधा संग आते हैं श्रीकृष्ण, जिसने भी देखना चाहा, वह हो गया पागल!
– इस गांव के रक्षक हैं शनिदेव, यहां नहीं लगाते घरों पर ताले
– चाहते हैं खुद का घर तो जरूर करें इन गणपति के दर्शन, वरदान से पूरे होंगे सब काम

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

बेंगलूरु: एयर मार्शल नागेश कपूर ने ट्रेनिंग कमांड प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला बेंगलूरु: एयर मार्शल नागेश कपूर ने ट्रेनिंग कमांड प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला
अपने करियर के दौरान कई फील्ड और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का निवल लाभ चौथी तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़ा
कर्नाटक: सियासी पारा चढ़ा, सूर्यदेव भी खूब बरसा रहे धूप
दिल्ली के उपराज्यपाल का बयान- बम संबंधी धमकियों के स्रोत का पुलिस ने पता लगा लिया
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले की जांच को लेकर क्या बोले कर्नाटक के गृह मंत्री?
टोकन ऐप मामला: सीबीआई ने 10 राज्यों में 30 स्थानों पर छापे मारे
जिस मामले की वजह से इमरान ने गंवाई थी कुर्सी, उसमें आया नया मोड़!