एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर की तलाशी ली, मादक पदार्थ बरामद

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर की तलाशी ली, मादक पदार्थ बरामद

एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर की तलाशी ली, मादक पदार्थ बरामद

भारती सिंह

मुंबई/भाषा। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को यहां हास्य कलाकार (कॉमेडियन) भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर की तलाशी ली और कुछ मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि यह तलाशी मनोरंजन उद्योग में मादक पदाथों के कथित उपयोग की एनसीबी द्वारा की जा रही जांच के तहत ली गई।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था।’ अधिकारी ने कहा कि एजेंसी महानगर में दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रही है। भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं।

एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला