मंदिरा बेदी के पति और फिल्मकार राज कौशल का निधन

मंदिरा बेदी के पति और फिल्मकार राज कौशल का निधन

मंदिरा बेदी के पति और फिल्मकार राज कौशल का निधन

फोटो स्रोत: मंदिरा बेदी इंस्टाग्राम अकाउंट।

मुंबई/भाषा। अभिनेत्री एवं टीवी प्रस्तोता मंदिरा बेदी के पति और ‘शादी का लड्डू’ एवं ‘प्यार में कभी-कभी’ जैसी फिल्मों के निर्देशक राज कौशल का बुधवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे।

Dakshin Bharat at Google News
कौशल के पारिवारिक मित्र एवं अभिनेता रोहित रॉय ने यह जानकारी दी। कौशल के परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी के अलावा बेटा वीर और बेटी तारा हैं।

रॉय ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘उनका आज तड़के करीब साढ़े चार बजे अपने घर पर निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।’

कौशल संजय सूरी और जूही चावला अभिनीत ‘माई ब्रदर … निखिल’ के निर्माता भी थे। वर्ष 2005 में बनी इस फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया था।

ओनिर ने कौशल को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘तुम बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्मकार एवं निर्माता राज कौशल को आज सुबह खो दिया। बहुत दु:खद। वह मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल’ के निर्माताओं में से एक थे।’

उन्होंने कहा, ‘वे उन कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने हमारे नजरिए पर भरोसा किया और हमारा साथ दिया। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’

कौशल ने आखिरी बार 2006 में आई थ्रिलर ‘एंथनी कौन है?’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अरशद वारसी एवं संजय दत्त ने अभिनय किया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है