विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था के सदस्यों की सूची में

विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था के सदस्यों की सूची में

विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था के सदस्यों की सूची में

फोटो स्रोत: विद्या बालन इंस्टाग्राम अकाउंट।

लास एंजिलिस/भाषा। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमेरिका की यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार देती है।

एकेडमी की वेबसाइट के अनुसार, इस सूची में 50 देशों के कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने फिल्मों में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है। अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म ‘शेरनी’ में हाल में नजर आई बालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एचईआर, हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैं।

निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर भी इस सूची में नए सदस्यों के रूप में शामिल हैं। एकेडमी की ओर से कहा गया कि 2021 की सूची में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के लोग और 53 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं जो दुनिया के 49 देशों के हैं।

भारतीय फिल्म उद्योग के एआर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तथा निर्माता आदित्य चोपड़ा और गुनीत मोंगा पहले से ही एकेडमी के सदस्य हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

झारखंड: घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, निकला 'नोटों का पहाड़' झारखंड: घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, निकला 'नोटों का पहाड़'
यह परिसर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर का बताया जाता...
काठ की हांडी नहीं चढ़ेगी
तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह