पहले कोरोना से संक्रमित थी, अब हूं स्वस्थ: पॉप स्टार मैडोना
On
पहले कोरोना से संक्रमित थी, अब हूं स्वस्थ: पॉप स्टार मैडोना
लॉस एंजिलिस/भाषा। पॉप स्टार मैडोना ने कहा कि वह ‘मैडोना X’ के लिए पेरिस में अंतिम चरण की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं लेकिन अब ‘स्वस्थ और ठीक’ हैं।
मैडोना ने कहा, ‘मैं वैसे लोगों के लिए चीजें स्पष्ट कर देना चाहती हूं जिनका विश्वास वायरस के बारे में जानकारियां हासिल करने से ज्यादा हेडिंग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में है। मैं अभी बीमार नहीं हूं।
उन्होंने कहा, जब आप एंटीबॉडीज के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप संक्रमित थे जो कि मैं पहले स्पष्ट कर चुकी हूं कि सात सप्ताह पहले मैं कई अन्य कलाकारों के साथ पेरिस की यात्रा के दौरान संक्रमित थी।’ उन्होंने कहा कि लेकिन सभी यही सोचते रहे थे कि वे फ्लू से पीड़ित हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


