पहले कोरोना से संक्रमित थी, अब हूं स्वस्थ: पॉप स्टार मैडोना

पहले कोरोना से संक्रमित थी, अब हूं स्वस्थ: पॉप स्टार मैडोना

पहले कोरोना से संक्रमित थी, अब हूं स्वस्थ: पॉप स्टार मैडोना

पहले कोरोना से संक्रमित थी, अब हूं स्वस्थ: पॉप स्टार मैडोना लॉस एंजिलिस/भाषा। पॉप स्टार मैडोना ने कहा कि वह ‘मैडोना X’ के लिए पेरिस में अंतिम चरण की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं लेकिन अब ‘स्वस्थ और ठीक’ हैं।

Dakshin Bharat at Google News
छह मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गायिका ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है। इससे पिछले वाले पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि एंटीबॉडिज के लिए पॉजिटिव हैं। मैडोना 61 साल की हैं।

मैडोना ने कहा, ‘मैं वैसे लोगों के लिए चीजें स्पष्ट कर देना चाहती हूं जिनका विश्वास वायरस के बारे में जानकारियां हासिल करने से ज्यादा हेडिंग को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में है। मैं अभी बीमार नहीं हूं।

उन्होंने कहा, जब आप एंटीबॉडीज के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप संक्रमित थे जो कि मैं पहले स्पष्ट कर चुकी हूं कि सात सप्ताह पहले मैं कई अन्य कलाकारों के साथ पेरिस की यात्रा के दौरान संक्रमित थी।’ उन्होंने कहा कि लेकिन सभी यही सोचते रहे थे कि वे फ्लू से पीड़ित हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान