एकता कपूर पर वेब सीरीज में सेना के अपमान का आरोप, मामला दर्ज

एकता कपूर पर वेब सीरीज में सेना के अपमान का आरोप, मामला दर्ज

एकता कपूर पर वेब सीरीज में सेना के अपमान का आरोप, मामला दर्ज

एकता कपूर

मुंबई/मुजफ्फरपुर/दक्षिण भारत। फिल्म निर्माता एकता कपूर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। एकता और शोभा कपूर पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप है। इनके खिलाफ यह शिकायत भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। मामले की सुनवाई के लिए तारीख 19 जून तय की गई है।

बता दें कि मामला एक वेब सीरीज से जुड़ा है। इसमें कथित तौर पर सेना के जवानों और उनकी वर्दी का अपमान किया गया है। कई पूर्व सैनिकों ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि एकता और शोभा कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एयरफोर्स एसोसिएशन ने भी सेना के गलत चित्रण की निंदा की है।

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में सेना का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। यदि एकता और शोभा के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो सेवानिवृत्त सैनिक सड़कों पर उतरेंगे। इससे पहले, उन्होंने संगठन की बैठक में यह विषय उठाया।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
Photo: Arvinder.S.Lovely FB page
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह
पाक फौज को इमरान की दो टूक- सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है बातचीत, अगर ...
किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
कांग्रेस को एक और झटका, इस सीट से उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से कर दिया इन्कार!