अभिनेता दिलीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

अभिनेता दिलीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

कोच्चि। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री को अगवा करने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किए गए मशहूर मलयालम अभिनेता दिलीप को मंगलवार को अंगमाली की एक अदालत ने १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अभिनेता को क़डी पुलिस सुरक्षा में सुबह मजिस्ट्रेट के आवास पर लाया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बाद में दिलीप को आलुवा स्थित उप-कारागार भेज दिया गया जो उसका गृह नगर भी है। मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर सैक़डों लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए। आलुवा उप-कारागार के बाहर भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले।दिलीप की ओर से पेश हुए जाने माने वकील के. रामकुमार ने कहा कि अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा १२० (बी) के तहत आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत में जमानत की अर्जी दायर की गई है। इस पर कल सुनवाई होने की संभावना है। रामकुमार ने आरोप लगाया कि इस मामले में फंसाए जाने के बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दिलीप को जेल में किसी तरह की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मजिस्ट्रेट से कोई निर्देश नहीं मिला है। केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा था कि अभिनेता को जांच के दौरान इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ४८ वर्षीय अभिनेता पर अभिनेत्री के अपहरण और उस पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है। इस घटना ने राज्य के लोगों को सकते में डाल दिया था। पुलिस ने दिलीप समेत इंडस्ट्री के लोगों को धमकी देने और ब्लैकमेल करने के लिए कथित तौर पर कारागार से फोन करने के मामले में मुख्य आरोपी पुल्सर सुनी से पूछताछ की थी।पुलिस को कक्कानाड की एक मजिस्ट्रेट अदालत से पांच जुलाई को सुनी की पांच दिन की हिरासत मिली थी। दिलीप ने पुलिस से खुद को सुनी का दोस्त बताने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर दिलीप का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दूसरी बार सुनी को गिरफ्तार किया। जेल से अदालत ले जाते हुए सुनी ने संवाददाताओं से कहा था कि अभिनेत्री के अपहरण की साजिश में शामिल ब़डी मछलियों के नामों का जल्द ही खुलासा होगा। पुलिस ने सुनी के खुलासे पर २९ जून को दिलीप और उसके निर्देशक दोस्त नादिरशाह से करीब १३ घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने दिलीप के होटलों और थिएटरों को सुरक्षा मुहैया कराई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर