लॉकडाउन के बीच टीवी पर लौट रहा है ‘शक्तिमान’, ट्विटर पर झूमे प्रशंसक

लॉकडाउन के बीच टीवी पर लौट रहा है ‘शक्तिमान’, ट्विटर पर झूमे प्रशंसक

मुंबई/भाषा। भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक रहे ‘शक्तिमान’ की टीवी पर वापसी हो रही है। ‘शक्तिमान’ के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी बंद के दौरान दर्शकों के लिए पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू किए गए हैं, जिनमें ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ भी शामिल हैं।

इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत ‘सर्कस’ और रजीत कपूर अभिनीत ‘ब्योमकेश बक्शी’ को भी राष्ट्रीय प्रसारक और उससे जुड़े चैनलों पर प्रसारित करने की घोषणा हुई है। खन्ना ने टि्वटर पर रविवार को ‘शक्तिमान’ के पुन: प्रसारण की जानकारी दी।

उन्होंने एक वीडियो क्लिप में कहा, एक दिन में देश के दो महाकाव्यों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को देखना लॉकडाउन में रह रहे 135 करोड़ भारतीय लोगों के लिए खुशी की बात है। घर पर रहें और इसका आनंद उठाएं। इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती। लेकिन ‘शक्तिमान’ के प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर ला रहा हूं। ‘शक्तिमान’ भी जल्द आने जा रहा है।

हालांकि अभिनेता ने तारीख और समय की जानकारी अभी नहीं दी है। उन्होंने प्रशंसकों से प्रतीक्षा करने के लिए कहा है। ‘शक्तिमान’ का प्रसारण दूरदर्शन पर 1997 से 2005 के बीच हुआ था। इसके बाद 2011 में ‘शक्तिमान: द एनिमेटेड सीरीज’ और 2013 में टेलीविजन फिल्म ‘हमारा हीरो शक्तिमान’ भी आई थी। ऐसी भी खबरें हैं कि खन्ना ‘शक्तिमान’ का सीक्वल भी लेकर आएंगे और इस पर लॉकडाउन के बाद काम शुरू हो जाएगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
Photo: @NupurSharmaBJP X account
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया
जम्मू-कश्मीर: वायुसेना के काफिले पर हमले के बाद 'इधर' भाग गए आतंकवादी!
ओडिशा: सुचरिता मोहंती के टिकट लौटाने के बाद कांग्रेस ने इन्हें बनाया पुरी से उम्मीदवार
एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया
अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह