‘बहुत याद आएंगे इरफान’ – श्रद्धांजलि देने सोशल मीडिया पर उमड़ा बॉलीवुड

‘बहुत याद आएंगे इरफान’ – श्रद्धांजलि देने सोशल मीडिया पर उमड़ा बॉलीवुड

मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता इरफान खान के निधन से सिने जगत में शोक व्याप्त है। सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखकों से लेकर प्रशंसकों तक इरफान को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘इरफान खान के निधन की खबर मिली.. यह सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है।’ उन्होंने इरफान के लिए कहा, ‘एक अद्भुत प्रतिभा.. एक महान सहयोगी.. सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता.. हमें बहुत जल्द छोड़ दिया.. एक बड़ा खालीपन.. प्रार्थना और दुआएं।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, ‘ऐसी भयानक खबर.. हमारे समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। भगवान इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति दे।’

आमिर खान ने कहा, ‘हमारे प्रिय सहयोगी इरफान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। बहुत पीड़ादाक और दुखद। ऐसी अद्भुत प्रतिभा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। अपने काम से हमारे जीवन में जो खुशी लाए, उसके लिए शुक्रिया इरफान। आपको याद करेंगे। प्रेम।’

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘बहुत गुणी अभिनेता इरफान खानजी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।’

अनुपम खेर ने कहा, ‘एक प्रिय मित्र, बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और अद्भुत इंसान इरफान खान के निधन की खबर से ज्यादा हृदयविदारक और दुखद कुछ नहीं हो सकता। दुखद दिन!! उनकी आत्मा को शांति मिले। ऊं शांति।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘आपके द्वारा किया गया करिश्मा शुद्ध जादू था। आपकी प्रतिभा ने बहुत लोगों के लिए रास्ते खोले। आपने हममें से बहुतों को प्रेरित किया। इरफान खान, आप हमें बहुत याद आएंगे। परिवार के प्रति संवेदना।’

इसी प्रकार, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा, ‘जब हमने सोचा कि कुछ भी हमें बुरा महसूस नहीं करवा सकता, यह हुआ। मैं सोचती हूं कि आपके कार्य को दोबारा, दोबारा और दोबारा देखकर यह मानने से इंकार कर दूंगी कि आप नहीं रहे।’

अभिनेता माधवन लिखते हैं, ‘अभिनेता इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया। यह एक त्रासदी और पीड़ा है। श्रद्धांजलि इरफान सर। फिल्म उद्योग ने एक असाधारण कलाकार और इंसान खो दिया है। आप बहुत याद आएंगे। स्वर्ग में खुशियां फैलाएं।’

फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा, ‘उन अमिट फिल्म यादों के लिए धन्यवाद.. एक कलाकार के रूप में समूह को बढ़ाने के लिए धन्यवाद.. हमारे सिनेमा को समृद्ध करने के लिए धन्यवाद.. हम आपको बहुत याद करेंगे इरफान लेकिन हमारे जीवन में हमेशा—हमेशा आपकी उपस्थिति के लिए आभारी रहेंगे.. हमारा सिनेमा.. हम आपको सलाम करते हैं।

अभिनेता अजय देवगन ने कहा, ‘इरफान के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी और बेटों के प्रति गहरी संवेदना। श्रद्धांजलि।’

रवीना टंडन ने ट्वीट किया, ‘एक शानदार सह-अभिनेता, एक अभिनेता के रूप में उत्कृष्ट और एक खूबसूरत इंसान। आप अपूरणीय हैं इरफान खान। हमने आपको बहुत जल्द खो दिया! अविश्वसनीय। ऊं शांति।’

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'