वाणी कपूर ने बताया, फिल्म इंडस्ट्री से सीखा यह खास सबक
On
वाणी कपूर ने बताया, फिल्म इंडस्ट्री से सीखा यह खास सबक
मुंबई/भाषा। फिल्म उद्योग में अपने छह साल के करियर में वाणी कपूर ने लोगों के साथ सही व्यवहार बनाए रखने के साथ काफी सबक सीखे हैं।
अभिनेत्री ने 2013 की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म ‘आहा कल्याणम’ में नजर आईं जो हिंदी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ का रीमेक थी। वह बाद में रणबीर सिंह के साथ ‘बेफिक्रे’ में भी दिखी थीं। अब उनकी अगली फिल्म ‘वॉर’ रिलीज होने वाली है।वाणी ने बताया, मैंने सीखा है कि आपको मोटी चमड़ी रखना, ढेर सारा धैर्य और हमेशा अच्छे बने रहना जरूरी होता है। आपका रवैया सही होना चाहिए। आपका रवैया बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, मैं खुशमिजाज, अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहती हूं, जिसमें सकारात्मक नजरिया हो। वैसे लोग नहीं जो नकचढ़े, शिकायती और नखरे दिखाने वाले हों।
अभिनेत्री ने कहा कि वह अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं। 31 वर्षीय अभिनेत्री सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
Tags:


