परियां डराती भी हैं?

परियां डराती भी हैं?

मुंबई। अभी तक परियों के बारे में यही कहा जाता था कि वे नाचती हैं, गाती हैं, अच्छी-अच्छी जगह की सैर कराती हैं लेकिन अनुष्का शर्मा ऐसी परी हैं जो डराती हैं। अनुष्का का परी लुक सिहरन पैदा करने वाला है। अनुष्का के चेहरे पर दाग हैं और नीली आंखों में खालीपन महसूस किया जा सकता है। अनुष्का पहली बार किसी फिल्म में हॉन्टेड किरदार में दिखाई देंगी।अनुष्का शर्मा ने जून में अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म परी की शूटिंग शुरू कर दी थी। अनुष्का ने यह खबर देने के साथ ही इस फिल्म में अपना फर्स्ट लुक रिवील किया था। अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर आया है जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी दी हुई है। इस पोस्टर में अनुष्का काफी डरावनी नजर आ रही हैं। इस लुक को देखकर ही लगता है कि फिल्म में परी पर किसी और का कब्जा है। इसे अगले साल ९ फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अनुष्का के साथ बंगाली एक्टर परमब्रत चटर्जी लीड रोल में हैं। इस हॉरर फिल्म से प्रसित रॉय डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। परी कोलकाता और मुंबई में शूट की जा रही है। अनुष्का की ये तीसरी होम प्रोडक्शन फिल्म है। एनएच १० के बाद उनकी दूसरी फिल्म फिल्लौरी को भी काफी पसंद किया गया। इससे पहले रिलीज हुई उनके प्रोडक्शन की फिल्लौरी में वे एक भूतनी बनी थीं। इस फिल्म के गोल्डन भूतनी लुक से परी बिल्कुल अलग है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान