#बिहाइंडदट्वीट्स में नजर आने वाली पहली भारतीय हस्ती बनीं प्रियंका
On
#बिहाइंडदट्वीट्स में नजर आने वाली पहली भारतीय हस्ती बनीं प्रियंका
मुंबई/भाषा। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की वीडियो शृंखला #बिहाइंडदट्वीट्स में नजर आने वाली पहली भारतीय हैं। #बिहाइंडदट्वीट्स एक वीडियो शृंखला है जिसमें कई मशहूर हस्तियां अपने बहुचर्चित ट्वीट्स के पीछे के राज खोलेंगी।
37 वर्षीया अभिनेत्री इस समय अपनी अगली हिंदी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के प्रचार के लिए भारत में हैं। उनकी इस वीडियो शृंखला का पहला वीडियो सोमवार को ट्विटर पर रिलीज किया गया।प्रियंका ने कहा, ‘मैं कुछ समय से ट्विटर इस्तेमाल कर रही थी। फिर से अपने पुराने ट्वीट देखना और उसके पीछे की कहानी को याद करना बहुत मजेदार है।’
हॉलीवुड हस्तियों जैसे ब्लेक लाइवली, जोनास ब्रदर्स और कोल स्प्राउज जैसे चर्चित नाम भी #बिहाइंडदट्वीट्स से जुड़े हैं।इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही सोनाली बोस द्वारा निर्देशित ‘स्काई इज पिंक’ में प्रियंका के साथ अभिनेता फरहान अख्तर हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


