#बिहाइंडदट्वीट्स में नजर आने वाली पहली भारतीय हस्ती बनीं प्रियंका

#बिहाइंडदट्वीट्स में नजर आने वाली पहली भारतीय हस्ती बनीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई/भाषा। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की वीडियो शृंखला #बिहाइंडदट्वीट्स में नजर आने वाली पहली भारतीय हैं। #बिहाइंडदट्वीट्स एक वीडियो शृंखला है जिसमें कई मशहूर हस्तियां अपने बहुचर्चित ट्वीट्स के पीछे के राज खोलेंगी।

Dakshin Bharat at Google News
37 वर्षीया अभिनेत्री इस समय अपनी अगली हिंदी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के प्रचार के लिए भारत में हैं। उनकी इस वीडियो शृंखला का पहला वीडियो सोमवार को ट्विटर पर रिलीज किया गया।

प्रियंका ने कहा, ‘मैं कुछ समय से ट्विटर इस्तेमाल कर रही थी। फिर से अपने पुराने ट्वीट देखना और उसके पीछे की कहानी को याद करना बहुत मजेदार है।’

हॉलीवुड हस्तियों जैसे ब्लेक लाइवली, जोनास ब्रदर्स और कोल स्प्राउज जैसे चर्चित नाम भी #बिहाइंडदट्वीट्स से जुड़े हैं।इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही सोनाली बोस द्वारा निर्देशित ‘स्काई इज पिंक’ में प्रियंका के साथ अभिनेता फरहान अख्तर हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए