एक-दूजे के हो गए निक और प्रियंका, कैथोलिक रीति से की शादी

एक-दूजे के हो गए निक और प्रियंका, कैथोलिक रीति से की शादी

nick priyanka wedding

जोधपुर। उम्मेद भवन पैलेस में शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूजे के हो गए। उन्होंने कैथोलिक परंपराओं का पालन करते हुए शादी की। बता दें कि दोनों रविवार को भी शादी करेंगे। वह शादी हिंदू परंपराओं के अनुसार होगी। शादी के बाद दोनों के प्रशंसकों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया दोनों के नामों से भरा पड़ा है।

यूजर्स ने इस शादी पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। मशहूर डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दंपती की फोटो पोस्ट कर बधाई दी है। बता दें कि उन्होंने इस शादी के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। जानकारी के अनुसार, कैथोलिक रीति से की गई इस शादी में प्रियंका ने काफी महंगा गाउन पहना, जिसे राल्फ लॉरेन ने उनके लिए खासतौर पर डिजाइन किया था। वहीं निक सूट में नजर आए।

उम्मेद भवन के बैक लॉन में चुनिंदा मेहमान ही इस शादी में शामिल हुए। दोनों परिवारों ने शादी के हर लम्हे को खास बनाने की कोशिश की। प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को जो अंगूठी पहनाईं, वे भी मशहूर ज्वैलर ने डिजाइन की थीं। शादी के लम्हों को यादों में संजोने के लिए प्रियंका और निक ने एक फोटोशूट भी करवाया। बताया जा रहा है कि यह उम्मेद भवन की लॉबी में हुआ। हालांकि दोनों के प्रशंसकों को अभी इन तस्वीरों का इंतजार है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी में निक जोनस के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने प्रियंका के पिता की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रियंका का हाथ निक को थमाया। दोनों परिवार 29 नवंबर को उम्मेद भवन पहुंच चुके थे, जिसके बाद इस शादी को लेकर खबरें सोशल मीडिया में आने लगीं।

शादी से मीडिया और लोगों के जमावड़े को दूर रखा गया है। यहां सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए हैं। बिना इजाजत तस्वीरें सोशल मीडिया में भी न आ पाएं, इसके लिए मेहमानों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। समारोह को काफी हद तक निजी रखने की कोशिश की गई है। इसमें विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की है। शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
Photo: IndianNationalCongress FB page
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह
निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया
जम्मू-कश्मीर: वायुसेना के काफिले पर हमले के बाद 'इधर' भाग गए आतंकवादी!
ओडिशा: सुचरिता मोहंती के टिकट लौटाने के बाद कांग्रेस ने इन्हें बनाया पुरी से उम्मीदवार