दीपिका ने ‘छपाक’ के अपने पहले लुक का किया खुलासा
On
दीपिका ने ‘छपाक’ के अपने पहले लुक का किया खुलासा
मुंबई/भाषा। दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म ‘छपाक’ के लुक का सोमवार को खुलासा किया। इस फिल्म में वह तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह किरदार हमेशा उनके लिए खास रहेगा।
33 वर्षीया अभिनेत्री ने यह भी घोषणा की कि मेघना गुलजार के निर्देशन वाली यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। दीपिका ने फिल्म में अपने लुक की तस्वीर के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया, एक ऐसा किरदार जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मालती शूट आज शुरू हो गया। 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी फिल्म।यह फिल्म तेजाब हमले में बची और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। यह दीपिका की प्रोडक्शन के क्षेत्र में डेब्यू फिल्म भी है। फिल्म में विक्रांत मैसी भी है।
गौरतलब है कि साल 2005 में दिल्ली में एक बस स्टैंड पर खड़ी लक्ष्मी पर उसकी उम्र से दोगुनी उम्र के व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया था। हमलावर लक्ष्मी के परिवार का परिचित था और लक्ष्मी ने उस व्यक्ति के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Dec 2025 18:01:51
Photo: priyankagandhivadra FB Page


