शुभंकर ने किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 45 स्थान आगे बढ़े

शुभंकर ने किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 45 स्थान आगे बढ़े

जेजू आइलैंड (दक्षिण कोरिया)/भाषाशुभंकर शर्मा ने बेहतरीन गोल्फ का नजारा पेश करते हुए शनिवार को यहां आठ अंडर ६४ का दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जिससे वह सीजे कप गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद ४५ पायदान आगे संयुक्त २६वें स्थान पर पहुंच गए। यह दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त ७१वें स्थान पर थे। शुभंकर ने पहले दो दौर में ७४ और ७५ का स्कोर बनाया था और ३६ होल के बाद उनका स्कोर पांच ओवर था। अब ५४ होल के बाद वह तीन अंडर पर पहुंच गए हैं। लेकिन अब वह शीर्ष पर काबिज ब्रूक्स कोएपका (६७) से दस शॉट पीछे हैं। इस सप्ताह जीत पर कोएपका विश्व के नंबर एक गोल्फर बन सकते हैं। उनका स्कोर अभी १३ अंडर २०३ है। इयान पोल्टर (६८) और दूसरे दौर में शीर्ष पर रहे स्कॉट पियर्सी (७२) नौ अंडर २०७ के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। शुभंकर ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया तथा पहले नौ होल में छह अंडर का स्कोर बनाया। ———–

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
Photo: @NupurSharmaBJP X account
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया
जम्मू-कश्मीर: वायुसेना के काफिले पर हमले के बाद 'इधर' भाग गए आतंकवादी!
ओडिशा: सुचरिता मोहंती के टिकट लौटाने के बाद कांग्रेस ने इन्हें बनाया पुरी से उम्मीदवार
एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया
अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह