प्रियंका चोपड़ा को लेकर हो रही चर्चा

प्रियंका चोपड़ा को लेकर हो रही चर्चा

मुंबई/एजेन्सीप्रियंका चोप़डा को लेकर इन दिनों बहुत चर्चा हो रही है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर के बताया कि प्रियंका अब भारत की टीम में शामिल नहीं है, उससे ऐसे आसार नजर आ रहे है कि निक जोन्स से शादी के चलते प्रियंका ने फिल्म छो़डी है। प्रियंका के इस फिल्म को छो़डने बाद से अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोप़डा ने यह फिल्म करने से इनकार इसलिए किया क्योंकि उन्हें इस फिल्म में अपने सोलो पोस्टर्स चाहिए थे। ठीक उसी तरह, जिस तरह के सलमान के सोलो पोस्टर्स होंगे। फिल्म में तो दूसरी हिरोइन दिशा पटानी भी हैं, तो जाहिर है फिल्म में प्रियंका के साथ दिशा का पोस्टर भी नजर आएगा। प्रियंका ने पोस्टर में दिशा के साथ आने से इनकार कर दिया। इस फिल्म में प्रियंका अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाली थीं और उनका क्लॉज यह भी था कि वह पोस्टर्स में किसी और फीमेल को-स्टार के साथ नहीं दिखेंगी। हालांकि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि प्रियंका या फिल्म की टीम ने नहीं की है। सुनने में ऐसा भी आ रहा है कि प्रियंका चोप़डा ने अली अब्बास जफर की भारत छो़डने के कुछ देर बाद ही फरहान अख्तर की फिल्म द स्काइ इज पिंक साइन कर ली और इस खबर की अनाउंसमेंट यूटीवी के मालिक सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की। रिपोटर्स की माने तो यह कहा जा रहा है कि प्रियंका इस फिल्म के शूट के बाद लॉस ऐंजिलिस चली जाएंगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download