प्यार के लिए समाज से लाइसेंस लेना जरूरी नहीं : सुहासी

प्यार के लिए समाज से लाइसेंस लेना जरूरी नहीं : सुहासी

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री और ’’आप के आ जाने से’’ धारावाहिक में धमाल मचा रहीं सुहासी धामी का कहना है कि प्यार करने वालों को सामाजिक लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है। वेलेंटाइन डे की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को राजधानी पहुंची धामी ने प्रशंसकों के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। धामी ने इस दौरान वेलेंटाइन डे को लेकर अपने प्रशंसकों से खुलकर बातें की और उन्हें बधाई भी दी। धामी ने कहा, जब प्यार की बात होती है तो उम्र को अ़डचन नहीं बनाया जाना चाहिए और समाज के दकियानूसी रिवाज हमारे दिल की सच्ची भावनाओं पर भारी नहीं प़डने चाहिए। उन्होंने कहा, मैं सख्ती से यह मानती हूं कि प्यार इन बंधनों से मुक्त होना चाहिए और किसी को प्यार करने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं प़डनी चाहिए। यह एक खूबसूरत एहसास है और हमें इसको हर पल महसूस करना चाहिए। उन्होंने अपने धारावाहिक ’’आप के आ जाने से’’ को लेकर कहा कि इसका विषय बेहद अनूठा है और वेदिका का किरदार मेरे दिल के करीब है। वेदिका एक मजबूत इरादों वाली औरत है, जो अपने ही सिद्धांतों को मानती है लेकिन फिर भी उसके विचार समाज से बंधे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए