सिंगर की भूमिका निभाएंगी काजोल

सिंगर की भूमिका निभाएंगी काजोल

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर काजोल सिल्वर स्क्रीन पर सिंगर की भूमिका निभाती नजर आ सकती है। काजोल काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। हाल में वह तमिल फिल्म ’’वीआईपी-२’’ में धनुष के साथ दिखाई दी थीं। चर्चा है कि काजोल इस समय प्रदीप सरकार की एक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म को उनके पति अजय देवगन और अभिनव शुक्ला प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में काजोल एक महत्वाकांक्षी सिंगर की भूमिका निभा रही हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम ’’इला’’ बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि फिल्म में काजोल एक युवती की भूमिका में हैं जिसे गाना पसंद है। वह सिंगर बनकर फेमस होना चाहती हैं लेकिन उनकी जबरन शादी करा दी जाती है। इसके बाद वह अपने पति को छो़ड देती हैं और अकेले ही अपने बच्चे को पालती हैं। बाद में युवती अपनी सिंगिंग स्किल्स को संवारती हैं और उनके टैलंट के कारण उन्हें तारीफ मिलती है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म गुजराती फिल्ममेकर आनंद गांधी के नाटक ’’बेटा कागडो’’ पर आधारित है। अजय और अभिनव ने इस प्ले पर फिल्म बनाने के लिए राइट्स खरीदे हैं। टीम अभी फिल्म के लिए सही कलाकारों की खोज कर रही है। टीम काजोल के बेटे की भूमिका के लिए भी कलाकार ढूंढ रही है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया
Photo: JDSpartyofficial FB page
अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह
पाक फौज को इमरान की दो टूक- सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है बातचीत, अगर ...
किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?