दंगल अभिनेत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, अभिनेत्री सुरक्षित

दंगल अभिनेत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, अभिनेत्री सुरक्षित

श्रीनगर। दंगल फिल्म की अदाकारा जायरा वसीम की कार यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बहरहाल, जायरा को खरोच तक नहीं आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि १६ वर्षीय अभिनेत्री शुक्रवार देर रात अपनी दोस्त के साथ जा रही थी तभी डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर यह हादसा हुआ। चश्मदीदों के मताबिक, गा़डी तेज रफ्तार से जा रही थी और चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार फुटपाथ पार करते हुए झील से लगी रेलिंग से टकरा गई।पुलिस ने कहा कि कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, कार एक स्थानीय सियासतदान की थी। पुलिस ने कहा कि किसी के जख्मी होने या सार्वजनिक संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट नहीं होने की वजह से इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जायरा ने आमिर खान की दंगल फिल्म में पहलवान गीता फोगाट की युवा अवस्था का किरदार निभाया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर