नेगेटिव रोल में नजर आएंगी मौनी रॉय

नेगेटिव रोल में नजर आएंगी मौनी रॉय

मुंबई। छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री मौनी राय सिल्वर स्क्रीन पर नेगेटिव किरदार निभाती नजर आएंगी। लोकप्रिय सीरियल ’’नागिन’’ फेम मौनी रॉय की पहली फिल्म गोल्ड अभी रिलीज नही हुई है लेकिन इससे पहले उनके एक और बॉलीवुड फिल्म साइन की चर्चा है। चर्चा है कि उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए फाइनल कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में नेगेटिव रोल में आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह फिल्म के पहले हिस्से में विलेन का किरदार निभाएंगी।उल्लेखनीय है कि मौनी रॉय अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बॉलीवुड के ’’खिला़डी कुमार’’ अक्षय के साथ शुरू करने जा रही हैं। वर्ष १९४८ में लंदन ओलंपिक्स पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म इस साल १५ अगस्त पर रिलीज होने वाली है। इसमें अक्षय कुमार, मौनी रॉय के अलावा कुणाल कपूर और अमित साध अहम रोल में हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download