कैटरीना के साथ रोमांस करेंगे रणवीर

कैटरीना के साथ रोमांस करेंगे रणवीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ’’पद्मावती’’ में काम कर रहे हैं। वह अब अपने आने वाले दूसरे प्रॉजेक्ट्स की ओर ब़ढ चुके हैं। जोया अख्तर की ’’गुल्ली बॉय’’ के अलावा रणवीर, कबीर खान की बायॉपिक ’’८३’’ में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।खेल पर आधारित इस फिल्म में रणवीर भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, जो वर्ष १९८३ में भारत को वर्ल्ड कप दिलाता है। चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर के ऑपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट किया जा सकता है। चर्चा है कि कैटरीना कपिल देव की पत्नी रोमी का रोल प्ले कर सकती हैं। यदि कैटरीना का नाम तय होता है तो यह पहला मौका होगा जब ब़डे पर्दे पर रणवीर और कैटरीना रोमांस करते नजर आएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें