कंगना को आज के जमाने की श्रीदेवी मानते हैं हंसल

कंगना को आज के जमाने की श्रीदेवी मानते हैं हंसल

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता कंगना रनौत को आज के जमाने की श्रीदेवी मानते हैं। हंसल मेहता इन दिनों अपनी कंगना रनौत स्टारर फिल्म ’’सिमरन’’ के प्रमोशन में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना के अभिनय की जितनी तारीफ की जाए, कम है। वह मुझे आज के जमाने की श्रीदेवी लगती हैं। वह किसी भी किरदार में इस तरह घुस जाती हैं कि उस किरदार को अपने अभिनय से जिंदा कर देती हैं। हंसल मेहता ने कहा , फिल्म का कन्टेंट ही फिल्म का हीरो है और फिल्म की स्टार कंगना रनौत है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर इस फिल्म में न भूल पाने वाला काम किया है। मुझे कंगना रनौत के साथ काम करके बहुत मजा आया। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री है। कहानी की मांग के अनुसार अपने काम में निखार भी लाती रहती हैं। बताया जा रहा है कि ’’सिमरन’’ में कंगना रनौत एक गुजराती महिला की भूमिका निभा रही है जिसका तलाक हो चुका है। साथ ही उसे चोरी करने और जुए खेलने की भी लत है। ’’सिमरन’’ १५ सितंबर को रिली़ज होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला