भारत आने पर बॉलीवुड में काम करेगी प्रियंका

भारत आने पर बॉलीवुड में काम करेगी प्रियंका

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा भारत आने पर फिर बॉलीवुड में काम शुरू करेंगी। प्रियंका चोप़डा हॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म इजनाट इट रोमांटिक की शूटिंग ख़त्म करने के साथ प्रियंका चोप़डा भारत लौट रही हैं। इस बार उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म शुरू करना। अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको और फिर हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के कारण लंबे समय से विदेश में रह रही प्रियंका जून में कुछ समय के लिए भारत आई थीं लेकिन इसके बाद हॉलीवुड की अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं।प्रियंका ने ट्विटर पर भारत लौटने की सूचना दी है। प्रियंका मुंबई में दो ह़फ्ते तक रहेंगी। इस दौरान वो ब्रांड एंडोर्समेंट के काम पूरे करेंगी लेकिन उनकी प्राथमिकता नई बॉलीवुड फिल्म होगी। बॉलीवुड में प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई भी फिल्म नहीं की है। बताया जाता है कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गुस्ताखि़यां में काम करने के लिए सहमति दे दी है लेकिन उनके अपोि़जट मेल लीड रोल के लिए अभी किसी कलाकार की तलाश पूरी नहीं हुई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है