ऋतिक के साथ फिर काम करेंगी कैटरीना
On
ऋतिक के साथ फिर काम करेंगी कैटरीना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर से ऋतिक रोशन के साथ काम करती नजर आ सकती है। ’’सुपर ३०’’ के संस्थापक आनंद कुमार पर बॉलीवुड एक फिल्म बनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म गणितज्ञ और प्रोफेसर आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म की ्क्रिरप्ट मूल रूप से आनंद कुमार और उनके सुपर ३० स्टूडेंट्स पर आधारित है। कुछ दिनों पहले आनंद कुमार की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जहां वे ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार के साथ दिख रहे थे। कहा जा रहा है कि आनंद कुमार की बॉयोपिक में ऋतिक रोशन होंगे। फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। आनंद कुमार ने बताया कि वह अक्षय कुमार के काम को बहुत पसंद करते हैं, सिर्फ इसीलिए मिलने गए थे। इस बॉयोपिक फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ भी फाइनल हो चुकी हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Dec 2025 17:02:32
Photo: NitinNabinBJP FB Page


