अक्षय-कटरीना की जोड़ी फिर मचाएगी धूम!

अक्षय-कटरीना की जोड़ी फिर मचाएगी धूम!

मुंबई। बॉलीवुड के खिला़डी कुमार अक्षय कुमार और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की जो़डी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा सकती है। अक्षय और कैटरीना को पिछली बार सात साल पहले एक साथ किसी फिल्म में देखा गया था। चर्चा है कि दोनों एक बार फिर फिल्म में साथ दिख सकते हैं। अक्षय और कैटरीना को पिछली बार फराह खान की फिल्म ‘तीस मार खां‘ में एक साथ देखा गया था।सलमान खान फिल्म्स और धर्मा प्रॉडक्शन एक फिल्म एक साथ बनाने जा रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में हीरोइन के तौर पर कैटरीना कैफ का नाम फाइनल किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे जो अक्षय-कैटरीना की फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए‘ के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। चर्चा है कि कैटरीना भी अक्षय के साथ फिल्में करना चाहती हैं क्योंकि हाल में बॉलिवुड के नए ऐक्टर्स के साथ की गई उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। इससे पहले अक्षय और कैटरीना ने ‘नमस्ते लंदन‘, ‘वेलकम‘ और ‘सिंग इ़ज किंग‘ जैसी कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर